केजरीवाल को मोदी के विकल्प है -मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली
दिल्ली में 'एलजी' को सरकार बनाने वाला बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के अगले दिन गुरुवार को दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिल को पास किया जाना बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीजेपी सरकार अरविंद केजरीवाल और उनके कामों से खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि लोग अब यह कहना शुरू कर चुके हैं कि अरविंद केजरीवाल ही नरेंद्र मोदी का विकल्प हो सकते हैं।
बिल को लेकर लीगल एक्सपर्ट से कर रहें बातचीत: सिसोदिया
दिल्ली के डेप्युटी सीएम ने कहा कि GNCTDA बिल (गवर्नमेंट ऑफ नैशनल टेरिटरी ऑफ दिल्ली अमेंडमेंट बिल) को इसलिए लाया गया है ताकि केजरीवा को आगे बढ़ने से रोका जा सके। सिसोदिया ने यह भी संकेत दिया कि बिल के खिलाफ दिल्ली सरकार अदालत का रुख कर सकती है। उन्होंने कहा कि कानूनी विशेषज्ञों से बातचीत हो रही है और हम अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
नकारात्मक राजनीति कर रहे प्रधानमंत्री मोदी: सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अन्य की लकीर को मिटाने के बजाय खुद की लकीर को बड़ी करने की कोशिश करनी चाहिए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी आज नकारात्मक राजनीति पर उतर आए हैं। इसलिए वह राजनीतिक जवाब पाएंगे। हम अपने कानून विशेषज्ञों से बातचीत कर रहे हैं और विकल्पों पर विचार कर रहे हैं...मुख्यमंत्री केजरीवाल एक फाइटर हैं। पिछले 6 सालों से उनकी (केंद्र और बीजेपी) तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने (केजरीवाल) मैनिफेस्टो में किए गए वादों को पूरा किया है।'

पाठको की राय